फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother left the girl on the road

बेटी को सड़क पर छोड़ चली गई मां

Tue, 26 Jun 2018 12:01 AM IST
mau
mau Updated Tue, 26 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mother left the girl on the road
नगर पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में नैंसी को उसके पिता के सुपुर्द करते यूपी-100 के सिपाही अखिलेश सिंह गौतम। - फोटो : mau
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव के पास मऊ-बहादुरगंज मार्ग पर रविवार की रात चार बजे पांच साल की बच्ची नैंसी भटकती हुई डायल 100 के पीआरवी 2260 पर तैनात पुलिस कर्मियों को मिली। पुलिस वालों ने पूछा तो आंसू भरी आंखों से बच्ची ने बताया कि मां उसे सड़क पर छोड़ कर कहीं चली गई है। बच्ची का ननिहाल रणवीरपुर गांव में है। ऐसे में पुलिस बच्ची के नाना का पता लगाते हुए उसके घर पहुंची तो पता लगा कि बच्ची  मधुबन थाना क्षेत्र के खीरीकोठा गांव निवासी धनंजय राजभर की बेटी है।
विज्ञापन


नैंसी की मां का नाम सुशीला है जो अपने पति को छोड़कर कहीं और चली गई है। बच्ची ने बताया कि उसकी मां सुशीला उसे पिता के पास से लड़ झगड़कर रिक्शे से रणवीरपुर ले आई और वहां पर उसे रिक्शे से उतारकर कहा कि यहां से अपने नाना के घर चली जाओ। इतना कहकर सुशीला बच्ची को छोड़ कर चली गई। तभी अचानक बारिश होते देख बच्ची रोने लगी। इसी दौरान पीआरवी 2260 डायल पुलिस पहुंच गई। सिपाही अखिलेश सिंह गौतम ने बच्ची को गाड़ी में बिठाकर उससे पूछताछ की और फिर उसे लेकर उसके नाना के घर पहुंचा। बच्ची के नाना ने पूरी बात बताकर उसे  उसके पिता के घर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद अखिलेश बच्ची को बाइक से लेकर खरीकोठा गांव निवासी धनंजय राजभर के घर पहुुंचा। वहां पर सारी बात बताने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया के सामने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद बच्ची को उसके पिता की सुपुर्द कर दिया। पिता की गोद में जाते ही बेटी रो पड़ी तो पिता ने उसे सीने में भींच लिया। बेटी को पाकर पिता की आंखे भी नम हो उठीं। ऐसे में वहां मौजूद लोग भी भावुक हुए बिना नहीं रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed