फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother and daughter died in car accident and teenager injured in mau

दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने पैदल जा रही महिला समेत तीन को रौंदा, मां-बेटी की मौत; भांजी लड़ रही जिंदगी से जंग

Sat, 29 Jun 2024 08:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Jun 2024 08:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार की शाम दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि एक किशोरी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। 

विज्ञापन
Mother and daughter died in car accident and teenager injured in mau
अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित फोरलेन पर शनिवार की देर शाम करीब पांच बजे एक अनियंत्रित सफारी गाड़ी ने बाजार जा रही एक महिला और दो किशोरियों को रौंद दिया। मौके पर ही मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि ननिहाल आई भांजी बुरी तरह घायल हो गई। उधर, घटना के बाद कार चालक तेजी से गाजीपुर की तरफ फरार हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो घटनास्थल के पास एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद गांव के लोगों ने फोरलेन जाम कर दिया और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के मुताबिक सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मझौआ ताजोपुर निवासी गुड़िया (35) पत्नी मनोज अपनी पुत्री गरिमा (16) और मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के वलीदपुर भीरा निवासी भांजी मंजू (18) के साथ शनिवार की शाम को बढुआ गोदाम बाजार पैदल जा रही थी। अभी अपने गांव से निकलकर फोरलेन पर पहुंची थीं कि गोरखपुर की तरफ से आ रही सफारी गाड़ी ने अनियंत्रित होकर तीनों को रौंद दिया। 
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही गुड़िया और गरिमा की मौत हो गई। वहीं मंजू के सिर में चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई। उधर घटना की जानकारी होते ही मौके पर नगर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय और थाना प्रभारी प्रवीण सिंह पहुंच गए। उधर, गुस्साए लोगों ने फोरलेन को जाम कर दिया और वाहन चालक की दो घंटे में गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मृतक मां और पुत्री के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायल मंजू को भी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 

मृतका गुड़िया के दो और छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी होने पर फोरलेन पर आए मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक गांव के लोग चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जिससे मार्ग के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed