फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Most wheat procurement centers lack sacks

अधिकांश गेंहू क्रय केंद्रों पर है बोरों का अभाव

Sat, 08 May 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Most wheat procurement centers lack sacks
मऊ। कोरोना काल में बदइंतजामी से गेहूं की खरीद भी प्रभावित हो गई है। अबतक खरीदे गए गेहूं से गोदाम भरे हैं। गेहूं का उठान नहीं हो रहा है। क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी है। इसकी वजह से अधिकतर क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। केंद्रों पर पहुंचे किसानों को लौटाया जा रहा है। क्रय केंद्रों का चक्कर काटकर परेशान हुए किसान पौने-पौने दाम कर गेहूं बेचने को मजबूर हो रहे हैं। अब तक 1655 किसानों से 7064.60 एमटी गेहूं की खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद शुरू होने के 37 दिन बाद भी गेहूं अधिकांश क्रय केंद्रों पर बोरे का अभाव है। गेहूं का उठान न होने और बोरे के अभाव के चलते क्रय केंद्र प्रभारी खरीद करने से कतरा रहे हैं। जिले में कुल 48 क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूूं क्रय की जिम्मेदारी खाद्य विभाग, पीसीएफ, एफसीआई तथा मंडी समिति को को दी गई है। एक अप्रैल से गेहूं खरीद चल रही है लेकिन क्रय एजेंसियों के उदासीन रवैए से गेहूं खरीद प्रक्रिया जैसे तैैसे चल रही है। हालत यह है कि गेहूं खरीद होने के 37 दिन बाद भी 1655 किसानों से 7064.60 एमटी ही खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

अधिकांश क्रय केंद्रों पर बोरे का अभाव है। क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदे गए गेहूं का उठान तक नहीं हो सका है। गोदाम पर गेहूं डंप होने से क्रय केंद्र प्रभारी खरीद करने से कतरा रहे हैं। बोरा न होने की बात कहकर किसानों को बैरंग लौटा दे रहे हैं। एजेंसीवार खरीद पर नजर डालें तो खाद्य विभाग ने 832 किसानों से 3600.60 एमटी, पीसीएफ 749 किसानों से 3153.272 एमटी, एफसीआई 74 किसानों से 310.35 एमटी खरीद की है। किसान मनोहर शर्मा, जयनारायण यादव, राजेंद्र पांडेय, रामनाथ प्रसाद ने कहा कि खरीफ की खेती के लिए खाद-बीज खरीदना है। रबी फसल के लिए लिए गए ऋण की अदायगी करनी है। गेहूं तैयार है लेकिन क्रय केंद्रों पर बोरे नहीं होने से खरीद नहीं हो रही है। कब खरीद शुरू होगी पता नहीं चल पा रहा है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला अधिकारी के हरि सिंह ने बताया कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। सभी क्रय केंद्रों पर बोरे की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। औचक निरीक्षण में किसी क्रय केंद्र पर कमी मिली तो संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गजियापुर में नौ दिन से गेहूं क्रय ठप
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के 20 किलोमीटर की दूरी में मात्र एक गजियापुर साधन सहकारी समिति केंद्र पर बोरे के अभाव में 9 दिनों से गेहूं की खरीद बंद चल रही है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। अब तक गेहूं क्रय केंद्र पर 33 किसानों से 1750 क्विंटल ही खरीद हो सकी है। किसानों का कहना था गेहूं खरीद शुरू करने के लिए आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।

क्रय केंद्र पर नहीं हो सकी बोहनी
कुसुम्हा। क्षेत्र के गोठा स्थित मंडी समिति में खरीद शुरू न होने से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। खरीद शुरू होने के 37 दिन बाद भी बोहनी तक नहीं हो सकी है। क्षेत्र के किसान श्रीप्रकाश राय, अंगद, राजेश कुमार, बृजेश मौर्य, गिरजा शंकर राय का कहना है कि शादी विवाह सहित कृषि कार्य के लिए पैसे की सख्त जरूरत है, लेकिन क्रय केंद्र पर गेेहूं खरीद बंद चल रही है। मौसम परिवर्तन से फसल खराब होने का डर बना हुआ है। क्रय केंद्र को अविलंब चालू नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed