फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Most ATMs off

ज्यादातर एटीएम बंद

Fri, 20 Apr 2018 11:42 PM IST
mau news
mau news Updated Fri, 20 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Most ATMs off
बंद पड़ा यूनियन बैंक का एटीएम।
नोटबंदी के बाद एक बार फिर एटीएम पर कैश की समस्या बढ़ गई है। जिसके कारण जिले के साथ साथ शहर के कई एटीएम में ताला लटका हुआ है। शहर में जहां भी एटीएम खुले मिले वहां पर लंबी कतार देखने को मिली। यही नहीं जिलाधिकारी के कार्यालय के नीचे स्थित एटीएम भी बंद रहा।  
विज्ञापन

शुक्रवार को जब अमर उजाला की टीम ने शहर के विभिन्न एटीएमों का जायजा लिया तो 12.18 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के नीचे मौजूद यूनियन बैंक का एटीएम बंद रहा। यहीं नहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट पर मौजूद स्टेट बैंक का एटीएम 12.20 बजे बंद रहा। इसके बाद टीम पहुंची 12.45 बजे शहर के सहादतपुरा स्थित स्टेट बैंक के मुख्य शाखा पर लगे एटीएम पर जहां चार एटीएम में सिर्फ एक एटीएम चल रहा था। उसमें भी काफी लंबी कतार लोगों की पैसा निकालने के लिए लगी हुई थी। शहर के रोडवेज पर मौजूद स्टेट बैंक के एटीएम में ताला लगा हुआ था। करीब 12.55 बजे का यह नजारा रहा। उसके बगल में 12.56 बजे बैंक आफ इंडिया का भी एटीएम बंद मिला। एटीएम बंद होने के कारण रोडवेज से गोरखपुर से वाराणसी जा रहे पंकज जब         रोडवेज के पास मौजूद दोनो      एटीएम पर पहुंचे तो उन्हें निराशा हाथ लगी। पंकज ने बताया कि उन्हें गोखपुर में भी एटीएम से पैसा नहीं मिला और अब मऊ में भी नहीं मिला।उन्होंने कहा कि देश के पीएम कैशलेस की बात करते हैं। लेकिन बस में कैश से ही टिकट मिलता है और यात्रा के दौरान खाने पीने की चीजें भी कैश से मिलती हैं। लेकिन एटीएम में कैश ही नहीं, ऐसे में लोगों को काफ परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed