{"_id":"641b342e6de4a8a1ed0e2247","slug":"moon-not-visible-holy-month-of-ramadan-will-start-from-march-24-mau-news-c-20-1-117012-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखा चांद: 24 मार्च से शुरू होगा मुकद्दस रमजान का महीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखा चांद: 24 मार्च से शुरू होगा मुकद्दस रमजान का महीना
विज्ञापन
मुकद्दस रमजान माह की तैयारियां जोरों पर चल हैं। बुधवार को दिनभर बाजार में चहल-पहल रही। रमजान का चांद निकलने की उम्मीद में लोग शाम को आसमान की तरफ देखते रहे। चांद नहीं दिखने से रमजान का महीना शुक्रवार से शुरू होगा। बाजारों में खजूर, चिप्स, पापड़ व विभिन्न बैराइटी की सेवइयां बाजार में सजी रहीं। मुस्लिम बंधुओं को रमजान के महीने का बेसब्री का इंतजार रहता है। इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारते हैं। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार बुधवार को 29 तारीख थी, जिससे रमजान का चांद निकलने की उम्मीद में लोग शाम को आसमान की तरफ देखते रहे। चांद नजर नहीं आया और न ही कहीं से चांद निकलने की पुष्टि हुई। इसलिए रमजान का महीना शुक्रवार से शुरू होगा।
पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि चांद बुधवार निकलने की तस्दीक नहीं हो सकी है। इसलिए रमजान का पहला रोजा शुक्रवार को होगा। उधर रमजान को लेकर नगर के रौजा, गोला बाजार, चौक, मिर्जाहादीपुरा सहित जिले के घोसी, मधुबन, वलीदपुर, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में गहमागहमी शुरू हो गई है।
रमजान महीने का वेलकम करने के लिए बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। लोगों द्वारा रमजान की तैयारी से बाजार में रोजे के सामान के खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। इस महीने को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
शहर की सभी मस्जिदों में नमाज और तरावीह की तैयारियों के लिए साफ-सफाई और रंग-रोगन की तैयारी चल रही थी। रमजान में नमाजियों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए नमाज अदा करने के लिए तैयारी चल रही थी। इसके अलावा रोजा खोलने के लिए खजूर की खास खरीदारी करते देखे गए।