फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Monitoring committees are inactive regarding Kovid

कोविड को लेकर निष्क्रिय हैं निगरानी समितियां

Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committees are inactive regarding Kovid
अमिला (मऊ)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप अब गांवों में अधिक देखने को मिल रहा है। बड़राव ब्लाक के गांवों में न तो निगरानी समितियां और न ही कर्मचारी सक्रिय हैं। ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में लगभग 72 घंटा में छह संक्रमित मिल चुके हैं लेकिन कहीं-कहीं अभी तक सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को तीन, शनिवार को दो, रविवार को एक संक्रमित मरीज मिले ये मरीज ब्लॉक के अलग-अलग गांव से मिले थे लेकिन इन मरीजों को चिन्हित हुए 72 घंटा हो चुके हैं। इनके घरों के आसपास के इलाकों में सेनेटाइजेशन नहीं किया गया। इनके संपर्क में आए हुए लोगों के घरों पर भी सैनिटाइजेशन नहीं किया गया न ही टेस्टिंग की कराई गई। इससे लोग बड़राव ब्लाक के जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ गांव की निगरानी समिति के सदस्यों की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इनकी यह लापरवाही पूरे ब्लॉक के लोगों के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाने का डर लोगों को सता रहा है। बड़गांव ब्लाक की निगरानी समिति की लापरवाही की बात करें तो ब्लॉक के मुहम्दाबाद सिपाह ,उसरी खुर्द, सोनाडीह, पुरेपर, अमिला, भिखारीपुर सहित अन्य गांव इसके उदाहरण है वही 14 मई से 16 मई तक 6 लोगों की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई। लेकिन रिपोर्ट आने के 72 घंटा बाद भी संक्रमितों और उनके संपर्क में आए लोगों सेनेटाइजेशन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह ने बताया कि ब्लाक के सभी गांवों में अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। जिस गांव में शिकायत मिल रही है वहां तत्काल टीम भेजकर सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed