फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Money Sarojini Naidu's birth anniversary as Women's Day

सपा जनों ने मनाया प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू का जन्मदिन

Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Money Sarojini Naidu's birth anniversary as Women's Day
नगर के चकमेंहदी स्थित एक मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी के घेरा कार्यक्रम में सरोजनी नायडू के चित? - फोटो : MAU
मऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती पर शनिवार को महिला घेरा डालो कार्यक्रम सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर के सूर्या परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सरोजनी नायडू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंशा यादव ने कहा कि सरोजिनी नायडू की जयंती पर महिलाओं के हितों की सुरक्षा संरक्षण के लिए समाजवादी महिला सभा की ओर से पूरे प्रदेश में घेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं पर अत्याचार की सुनवाई नहीं की जा रही है।आलम यह है कि वर्तमान सरकार में बहन बेटियां असुरक्षित हैं जब हमारी बहने बेटियां अपने मान सम्मान व जुल्म के संबंध में शिकायत करने के लिए सक्षम अधिकारियों के यहां जाती हैं तो अधिकारियों द्वारा अनसुना करते हुए भगा दिया जाता है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवा के लिए पोषण शिक्षा की समुचित व्यवस्था की थी और आम जनता सुरक्षित जीवन कर रहे थे लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार ने सारी सुविधाएं छीन ली। सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने न तो महिलाओं को सुरक्षा दिया और न ही उनके साथ होने वाले अपराधों को ही रोकने में रुचि ले रही है। दिल्ली के बॉर्डर पर दो 80 दिन से लगातार किसान धरने पर बैठे हैं सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही।पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार बुरी तरह विफल है। जनता के अंदर काफी रोष है इसके लिए सरकार दोषी है। बैठक में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, अल्ताफ अंसारी , संध्या यादव, सुनीता यादव ,प्रेम राजभर, आरती साहनी, सीताराम कुशवाहा, रामप्रकाश यादव आदि नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed