फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Modi government is imposing food and drink code in the country on the pretext of JNU-ML

जेएनयू के बहाने देश में खाने पीने का कोड थोप रही है मोदी सरकार-माले

Wed, 13 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Modi government is imposing food and drink code in the country on the pretext of JNU-ML
कलेक्ट्रेट पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते भाकपा माले और इन्नौस के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। भाकपा माले नेताओं देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल रसोई गैस की मूल्य में रोजाना वृद्धि, रामनवमी के बहाने पूरे देश में हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा जगह-जगह दंगों, जेएनयू में भोजन के नाम पर विभिन्न संगठनों द्वारा की गई हिंसा के विरोध में और बलिया में गिरफ्तार पत्रकारों की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। माले नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर भाकपा (माले) के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही अब तक 12 बार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाए जा चुके हैं।कहा कि रामनवमी में रथयात्रा और जुलूस के बहाने हिंदुत्ववादी संगठनों के दबंगों ने पूरे भारत में उत्पात मचा दिया।इन लोगों ने समाज के आपसी सौहार्द को बिगाड़कर नफरत का जहर घोल दिया है। कहा कि जेएनयू के बहाने देश में खाने-पीने और अपनी धार्मिक परंपरा को निभाने की मिले संवैधानिक अधिकारों पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने जेएनयू की घटनाओं की निष्पक्ष जांच,दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और साम्प्रदायिक सद्भाव व अमन-चैन को नुकसान पहुंचाने वाली हर कार्रवाई पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में शिव मूरत गुप्ता,विद्याधर,गिरिजा, तेज बहादुर, रामबली, अजमल,बिलाली ,विजय, दुर्ग विजय ,रामाशंकर,फेंकू राजभर,दीपक,गोविंदा,जंग बहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed