{"_id":"6990b881b3188b996b0c1704","slug":"mobile-phones-hacked-after-clicking-on-a-wedding-card-targeting-50-people-mau-news-c-295-1-mau1001-140890-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शादी के कार्ड पर क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल, 50 लोगों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शादी के कार्ड पर क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल, 50 लोगों को बनाया शिकार
विज्ञापन
जिले के एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश राठौर के फोन से भेजे गए शादी के कार्ड पर क्लिक करते ही शुक्रवार को 50 लोगों के मोबाइल हैक हो गए। पीड़ित ने एसपी से और मधुबन थाने में इसकी शिकायत की है।
जालसाजों ने पहले अखिलेश राठौर का मोबाइल हैक किया फिर 24 घंटे में 7000 से अधिक लोगों को एपीके फाइल भेजी। इसमें दो के बैंक खाते से 1.10 लाख रुपये ठगों ने निकाल भी लिया। हालांकि पुलिस विभाग के साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने से सभी का पैसा होल्ड हो गया है।
साइबर ठगों ने शादी सीजन को अपना पीक समय मानते हुए इसे हथियार बनाया है। कई लोगों को व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण का कार्ड भेजा गया। सपा नेता अखिलेश राठौर ने बताया कि शुक्रवार को उनका फोन हैक हो गया।
विज्ञापन
जिसके बाद उनके फोनबुक में दर्ज सभी नंबरों पर ठग एपीके फाइल से शादी का कार्ड भेजने लगे। मधुबन के हैबतपुर निवासी पिंकु सिंह दुबई में रहते हैं। उनका मोबाइल हैक होते है, उन्होंने एटीएम से पैसा निकलवाना शुरू कर दिया था।
रमऊपुर निवासी अखिलेश मौर्या के खाते से 45 हजार रुपये निकाले गए। कटिहारी बुजुर्ग के एपीओ मानवेंद्र शाही के खाते से 65 रुपये निकले गए हैं, इसमें से ठगों ने 11 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली।
मोबाइल ठीक होने के बाद अखिलेश राठौर ने लोगों से बात करना शुरू किया तो पता चला कि 50 लोगों का फोन हैक हुआ था। इसी तरह से बीते जनवरी माह में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यापारी के साथ भी ऐसा हुआ, जिसमें उनका फोन हैक कर उनके संपर्क वाले सभी को ठगो ने यह निमंत्रण भेजा था।
सहालग सीजन के चलते ठगो के इस चाल में लोग आसानी से फंस जा रहे हैं, वहीं दूसरा कारण प्रतिष्ठित लोगों के फोन से आए मैसेज से लोग किसी भी तरह के इस साइबर ठगी को पहचान नहीं पा रहे हैं। जिले में इस माह में ही साइबर थाना में करीब 9 मामले आए है, जबकि बीते जनवरी माह में इसकी संख्या 11 तो दिसंबर माह में 13 थी।
क्या बोले अधिकारी
एसपी इलामारन जी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। कहा कि साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। लोग अब न केवल दूसरे शहरों में रहने वाले बल्कि आसपास रहने वाले परिचित और रिश्तेदारों को भी मोबाइल फोन पर ऑनलाइन ही निमंत्रणपत्र भेजकर आयोजनों में आमंत्रित कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर साइबर ठग भी शादी के निमंत्रणपत्र की सूरत में एपीके फाइल व्हाट्सएप ग्रुप और निजी नंबर पर भेजकर लोगाें का मोबाइल फोन हैक कर रहे हैं। फोन हैक कर साइबर ठग बैंक खाते से पैसे निकालने के साथ ही फोन में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी व फोटो, वीडियो आदि भी चोरी कर रहे हैं।
.......
केस एक
नगर निवासी व्यापारी के मोबाइल फोन पर शादी के निमंत्रणपत्र के रूप में आई एपीके फाइल को खोलते ही उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके मोबाइल गैलरी से कई फोटो चोरी कर उन्हें दूसरे नंबरों से ब्लैकमेल किया।
केस दो
सरायलखनसी थाना क्षेत्र के युवक को मोबाइल फोन एपीके फाइल से हैक कर साइबर अपराधियों ने उसके नंबर से आपत्तिजनक फोटो कई व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट की। जिससे युवक मानसिक अवसाद का शिकार हो गया।
...........
ये बरतें सावधानी
-शादी के निमंत्रण की फाइल पीडीएफ होने पर ही ओपन करें।
-एपीके फाइल ओपन न करें
-एपीके फाइल तत्काल डिलीट कर दें।
-अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
-एपीके फाइल डाउनलोड होने पर अकाउंट के पासवर्ड बदल लें।
-फोन या अकाउंट हैक होने पर साइबर पुलिस की मदद लें।