फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mission Shakti Abhiyan: Give rites to protect women honor in children

मिशन शक्ति अभियान ः बच्चों में महिला सम्मान की रक्षा के दें संस्कार

Wed, 21 Oct 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti Abhiyan: Give rites to protect women honor in children
मऊ। मिशन शक्ति अभियान तहत पुलिस प्रशासन की अलग अलग थानों की पुलिस द्वारा अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को सुरक्षा तथा उनके हकों से संबंधित कानून के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा कार्यक्रमों में बताया गया कि घर में मौजूद पुत्रों को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संस्कार दें, ताकि वो महिलाओं लड़कियों को अपने परिवार की समझे।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के नेमड़ाड स्थित रहमानिया डिग्री कॉलेज मेें मंगलवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी को संबोधित करते हुए रामपुर थाना प्रभारी राजकेशर सिंह ने बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी देकर उन्हें डायल 1090 व 112 के बारे में भी बताया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक जाकिर हुसैन ने छात्राओं को दहेज अधिनियम के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस क्रम में सीएचसी फतहपुर मंडाव के सभागार में अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी देकर एनएएम और आशाओं को इस मिशन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नितेश चौबे,बलवंत सिंह, एसडीआई पंकज सिंह, डीएमसी यूनिसेफ सरोज राना, सूर्यप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार मंगलवार को परदहा ब्लाक के बगली पिजड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में ‘महिला सुरक्षा में अभिभावकों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को दीपक पराशर ने लोगों को प्रदेश सरकार के इस अभियान के प्रति जागरूक किया। बोले घर से समूह में चलकर छात्राएं कॉलेज पहुंचे, इससे वो सुरक्षित रहेंगी। साथ ही घर में मौजूद पुत्रों को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संस्कार दें, ताकि वो महिलाओं लड़कियों को अपने परिवार की समझे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मुनीब शर्मा, डॉ पवन कुमार सिंह, रमेश कुमार, डॉ. अवनींद्र पांडेय, डॉ. छविनाथ प्रसाद सहित छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।
चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार मिशन शक्ति के तहत थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने फत्तेहपुर के साथ चिरैयाकोट रोडवेज बस स्टाप पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। बोले महिलाओं के साथ बहन बेटियों की सम्मान में ठेस पहुंचाने का काम करने वाले के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। बोले यदि कोई भी शोहदा महिलाओं के साथ बदसलूकी करता है तो वो तत्तकाल इसकी सूचना महिला सुरक्षा हेल्प लाइन नंबर 1090, 1076, 181, 1098, 108 और 102 टोल फ्री पर दें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी।

घोसी संवाददाता के अनुसार मंगलवार को सर्वोदय पी जी कालेजघोसी में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. वंदना पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर कालेज में नारी सशिक्तरण के साथ नारी सम्मान के लिए शपथ ग्रहण दिलाने के साथ स्वच्छता अभियान जागरूक किया गया। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक कमलेश ने छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर अमरजीत, डॉ. संजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed