कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के गोठा बाजार में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय राय बंटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में आम नागरिकों से मिस्ड कॉल कराया। इस मौके पर विनय राय ने कहा कि यह कानून देश हित में है। इस कानून से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। यह कानून किसी संप्रदाय व धर्म के खिलाफ नहीं है। इस कानून से बांग्लादेश, अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के लिए है। इस अवसर पर दीपू राय, अवधेश राय, राम शरीख चौहान, सियाराम विश्वकर्मा, जयप्रकाश राय, सुधांशु मोहन पांडेय आदि शामिल रहे। घोसी: सीएए के समर्थन में रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष, गोरखपुर महानगर प्रभारी सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। सुल्तानपुर बाजार में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार जनकल्याणीकारी योजनाओं को बराबार प्रोत्साहित कर रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर उन्हें पत्रक वितरित किया और टोल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस्ड कॉल कराकर उनका समर्थन प्राप्त किया। इस मौके पर रामहंस यादव, जामवंत चौरसिया, विजय गुप्ता, प्रकाश गुप्त, उदयभान सिंह, संजय गुप्ता, अवधेश गोंड़, कन्हैया सोनी, मुरलीधर प्रजापति, अजय ठठेरा, अंगद चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।