{"_id":"67dbcb2108dc9a227e04d045","slug":"miscreants-attacked-headmistress-while-she-going-home-from-school-in-mau-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्कूल से जा रही प्रधानाध्यापिका पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी का तोड़ा शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्कूल से जा रही प्रधानाध्यापिका पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी का तोड़ा शीशा
Thu, 20 Mar 2025 01:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:30 PM IST
सार
मऊ जिले की पुलिस को बलिया की महिला ने तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मिश्रौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। स्कूल से लौटते समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले की एक महिला ने मऊ जिले के कोपागंज थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। आरोप लगाया कि बुधवार को स्कूल से लौटते समय उसकी चार पहिया गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
ये है मामला
बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासिनी तारा देवी पत्नी विश्राम यादव ने बताया कि रतनपुरा शिक्षा क्षेत्र के मिश्रौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की देर शाम उन्होंने कोपागंज थाने में तहरीर देकर बताया कि प्रतिदिन की भांति बुधवार को अपने प्राथमिक विद्यालय से छुट्टी होने के बाद चार पहिया गाड़ी से घर जा रही थीं। गाड़ी उनका लड़का आशुतोष यादव चला रहा था।
विज्ञापन
बताया कि जैसे ही कोपागंज थाना क्षेत्र के भाजहंवा कसारा गौशाला के पास सम्हस्ता मोड़ पर गाड़ी मुड़ी। पहले से घात लगाकर बैठे सात अज्ञात लोगों ने गाड़ी के सामने अपनी बाइक लाकर खड़ा कर दिया। जिससे गाड़ी को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी
गाड़ी रुकते ही अज्ञात लोग हॉकी, बैट, लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे। जिससे गाड़ी के सभी शीशे टूट गए और उन्हें भी चोटें आईं। जब शोर मचाया गया तो गाड़ी की चाभी निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद तीन बाइक पर सवार सभी आरोपी फरार हो गए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कोपागंज विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
गाड़ी रुकते ही अज्ञात लोग हॉकी, बैट, लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे। जिससे गाड़ी के सभी शीशे टूट गए और उन्हें भी चोटें आईं। जब शोर मचाया गया तो गाड़ी की चाभी निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद तीन बाइक पर सवार सभी आरोपी फरार हो गए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कोपागंज विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।