फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minister of State inaugurated Amrit Sarovar, praised the beauty of the lake

Mau News: राज्य मंत्री ने किया अमृत सरोवर का उद्घाटन, सरोवर की सुंदरता को सराहा

Sun, 10 Mar 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Minister of State inaugurated Amrit Sarovar, praised the beauty of the lake
विकास खंड फतेहपुर मंडाव के लखनौर गांव में शनिवार को अमृत सरोवर का उद्घाटन राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया। ग्रामसभा लखनौर में गाटा संख्या 906 पर बने इस पोखरे के खुदाई, सुंदरीकरण का कार्य 25 अप्रैल 2023 में शुरू हुआ था। अब पोखरे को सरोवर की तरह विकसित किया गया है।
विज्ञापन

4002 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में निर्माण किया गया है। मधुबन पहुंचीं राज्यमंत्री ने कटघरा के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर मधुबन के शहीदी धरती के वीर सपूतों को नमन कीं। ग्राम सभा लखनौर पहुंचने पर राज्यमंत्री का गांव की महिलाओं ने स्वागत किया। राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि अमृत सरोवर योजना के तहत पूरे देश में पोखरों और तालाबों का कायाकल्प हो रहा है। राज्यमंत्री ने ग्राम प्रधान आनंद कुमार की सराहना की। कहा कि अब गांव के लोगों की जिम्मेदारी है कि वह इसकी सुंदरता को बनाए रखें। तालाब को गंदा न करें। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं बीडीओ से तालाब के चारों तरफ और पेड़-पौधे लगाने जाने एवं चबूतरे के निर्माण का निर्देश दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फतेहपुर मंडाव प्रवीण कुंवर सिंह ने कहा कि ब्लॉक में प्रस्तावित अन्य अमृत सरोवर पर भी तेजी से काम चल रहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अवधेश चौहान, खंड विकास अधिकारी फतेहपुर मंडाव दिवाकर सिंह, राहुल दीक्षित, नितीश तिवारी, मनोज सिंह, अशोक गुप्त, रामभवन, नीरज यादव, अभिषेक सिंह, लाल बाबू तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed