फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minister AK Sharma inaugurated and laid the foundation stone of development projects worth Rs 5.80 crore.

Mau News: 5.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का मंत्री एके शर्मा ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

Fri, 13 Mar 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Minister AK Sharma inaugurated and laid the foundation stone of development projects worth Rs 5.80 crore.
दोहरीघाट के बहरामपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन का फीता काटकर लोर्कापण करते कैबिनेट मंत् - फोटो : credit
मधुबन तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट ब्लॉक अंतर्गत बहरामपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने करीब 5.80 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का रिमोट बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने दोहरीघाट क्षेत्र पंचायत के विभिन्न ग्राम सभाओं में कराए जाने वाले इंटरलॉकिंग, नाली, सीसी रोड, खड़ंजा, शीतल पेयजल और हाईमास्ट लाइट सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही बहरामपुर में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन तथा बच्चों के बैठने के लिए 3 सीटर डेस्क-बेंच का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत दोहरीघाट की ओर से 127 हाईमास्ट लाइट, 22 शीतल पेयजल परियोजनाओं तथा 39 इंटरलॉकिंग, नाली, सीसी व खड़ंजा कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वे कटिबद्ध हैं।
कार्यक्रम को बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप राय राजू, प्रवीण कुमार सिंह ‘शुभम’ तथा शंकर मद्धेशिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सूरज राय, अरुण राय, विकास मल्ल, राहुल दीक्षित, बबलू शुक्ला, मनोज शुक्ला, नन्हें पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed