फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   millions theft from clinic and mobile shop

क्लीनिक, मोबाइल की दूकान से लाखों की चोरी

Tue, 06 Jan 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 06 Jan 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
millions theft from clinic and mobile shop
सर्दी के दिनों में पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद चोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। आए दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार की रात दो थाना क्षेत्रों में चोरों ने एक मोबाइल की दूकान और एक क्लीनिक से चोरी की। घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह हुई तो पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी।


घोसी कोतवाली के अमिला थानीदास मोड़ पर महेंद्र सिंह निवासी नौकापुरा की मोबाइल की दुकान है। नित्य की भांति सोमवार को भी महेंद्र सिंह अपनी दूकान बंद कर घर चला गया।
विज्ञापन


रात में चोरों ने दूकान पर लगे कटरैन को हटाकर अंदर प्रवेश किया। और 80 मोबाइल जिनकी कीमत लगभग ढाई लाख बताई जा रही है और नगदी के साथ रिचार्ज कूपन उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी दूकानदार महेंद्र सिंह को सुबह हुई। चोरी की सूचना पर आसपास के दूकानदार भी जुट गए। दूकानदारों ने आए दिन हो रही चोरियों पर नाराजगी प्रकट की।

 कहा आए दिन हो रही चोरियों के बावजूद गश्त नहीं बढ़ा रही है। इससे चोर बेखौफ होकर चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों साथ ही मोबाइल की दूकान में हुई चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासे करने की मांग की। इस संबंध में महेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। 


इसी तरह से रानीपुर  संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में डा. रामप्रसाद चौहान की क्लीनिक में चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर सोमवार की रात अंदर घुसे।


 3500 रुपये  नगद एवं हजारों का सामान उठा ले गए। डा. रामप्रसाद अपने परिवार के साथ पीछे स्थित अपने मकान में सोए हुए थे।

सुबह जगे तो क्लीनिक का दरवाजा खुला हुआ था। भीतर जाकर पड़ताल की तो दुकान से नगदी सहित हजारों का माल गायब था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed