फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Milan Singh made ??the jump

मिलन सिंह ने लगाई सबसे ऊंची छलांग

Wed, 30 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला मऊ Updated Wed, 30 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Milan Singh made ??the jump
नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पालीटेक्निक के खेल मैदान में चल रहा वार्षिक खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक शैलेंद्र प्रसाद चौधरी ने विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में ऊंची कूद में मिलन सिंह को पहला, राहुल चौहान को दूसरा, मनीष कुमार यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में शार्ट पुट महिला में नीलम पाल को पहला, श्वेता गुप्ता को दूसरा तथा ऐश्वर्या पांडेय को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद पुरुष वर्ग में कृष्णकांत मिश्र को पहला, मनीष कुमार यादव को दूसरा तथा प्रदीप यादव को तीसरा स्थान मिला। शार्ट पुट पुरुष वर्ग में राजकुमार को पहला, मनीष कुमार को दूसरा तथा कृष्णकांत मिश्रा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन



800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में नागेंद्र यादव को पहला, मदन यादव को दूसरा तथा उदय यादव को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अनुभवानंद यादव को पहला, शैलेंद्र चौहान को दूसरा तथा प्रदीप कुमार को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में अंजली कुशवाहा को पहला, महिमा को दूसरा तथा सुधा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



400 मीटर पुरुष वर्ग में नागेंद्र यादव को पहला, उपेंद्र यादव को दूसरा तथा रोहित सिंह को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में सुधा यादव को पहला, निशा कुमारी को दूसरा तथा सरिता चौहान को तीसरा स्थान मिला।



डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में मनीष कुमार मिर को पहला अजय कुमार को दूसरा तथा रामबाबू यादव को तीसरा स्थान मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक शैलेंद्र प्रसाद चौधरी ने संस्थान के बच्चों को अनुशासन तथा कठिन परिश्रम का पाठ पढ़ाया। प्राचार्य इफ्तेखार अहमद ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed