फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Middle-aged man drowns after slipping into a pond

Mau News: पोखरी में पैर फिसलने से अधेड़ की डूबकर मौत

Tue, 22 Sep 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man drowns after slipping into a pond
दुबारी।मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी के खरगीपुर गांव में सोमवार की शाम पोखरी में पैर फिसलने से 48 वर्षीय अधेड़ की डूबकर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तहसील क्षेत्र के खरगीपुर निवासी सूरज यादव (48) पुत्र स्वर्गीय देवनाथ यादव सोमवार शाम करीब सात बजे गढ़ई के पास लघुशंकाकरने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।सूरज यादव की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनका एक पुत्र वाराणसी में रहकर पढ़ाई करता है। पिता के हादसे की जानकारी मिलते ही वह वाराणसी से तत्काल गांव पहुंचा। इस बाबत थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed