फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Message given to save the earth through poster

Mau News: पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी बचाने का दिया संदेश

Fri, 24 Apr 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Message given to save the earth through poster
इनरव्हील क्लब के तत्वाधान में एक कालेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में अपने पोस्टर दिखातीं छा
नगर स्थित एक कॉलेज में शुक्रवार को इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कॅरिअर काउंसलिंग सेशन को संबोधित करते हुए डॉ. सुधा त्रिपाठी ने अपनी ज्ञानवर्धक बातों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार अपनी रुचि, क्षमता और वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सही विषय और करियर का चयन किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद पृथ्वी दिवस विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में सचिव डॉ. अंजुला द्विवेदी, पूनम गुप्ता एवं क्लब की संपादक रितु अग्रवाल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed