मऊ। डीसीएसके पीजी कालेज के सभागार में बृहस्पतिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सत्र 2018-19 में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीए में सबसे अधिक नंबर पाने के लिए बिलाल अहमद को प्रथम पुरस्कार, बीएससी में प्रिया सिंह को प्रथम पुरस्कार, एमए इंग्लिश में पल्लवी पांडेय को प्रथम पुरस्कार दिया गया। एमए हिंदी में इंदू प्रजापति को प्रथम पुरस्कार, एमए भूगोल में रुकैया परवीन को प्रथम पुरस्कार, एमए इतिहास में रिचा पांडेय को, उर्दू में उजमा खातून को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पाठ्येत्तर गतिविधियों में एनसीसी के मनीष कुमार, सोनाली यादव को, स्पोर्ट्स में सत्येंद्र कुमार यादव और आकांक्षा पांडेय को, एनएसएस में पूजा सोनकर और प्रदीप गौड़ को, रोवर्स में सोनू राजभर को एवं रेंजर्स में श्वेता कुमारी को तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आकांक्षा गुप्ता और साहब नोमानी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पठन-पाठन की गतिविधियों में सदैव संलग्न रहने के लिए बबीता, वैष्णवी और पूजा आदि को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षकों आनंद, इश्तियाक अहमद, पूजा सिंह, प्रशांत पांडेय, निशा रानी सिंह , मनोज उपाध्याय को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री गौरी शंकर खंडेलवाल ने कहा के पठन-पाठन अनुशासन एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी सुधार दिखाई दे रहा है। विशिष्ट अतिथि डॉ. यूपी सिंह ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसको निखारने के लिए महाविद्यालय के समस्त संसाधनों का अच्छी तरह उपयोग करने की सीख दी। प्राचार्य डॉ. एके मिश्रा ने शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. हरीलाल तथा डॉ. सर्वेश पांडेय ने किया जबकि डॉ. सीपी राय तथा डॉ. मोहम्मद जियाउल्लाह ने आभार जताया।