फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Merger of primary school Sadhopur cancelled, sweets distributed

Mau News: प्राथमिक विद्यालय सद्धोपुर का विलय रद्द, बांटी मिठाई

Wed, 06 Aug 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Merger of primary school Sadhopur cancelled, sweets distributed
प्राथमिक विद्यालय सद्धोपुर का विलय रद्द होने से अपने मूल विद्यालय वापस आने पर खुशी जाहिर करते छ - फोटो : संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सद्धोपुर को कंपोजिट विद्यालय देवसीपुर में विलय रद्द कर विद्यालय को पुनः अपने स्थान वापस आने पर लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई बांटी। ग्राम प्रधान को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। 50 से कम छात्र संख्या वाले क्षेत्र के कई विद्यालयों को एक किमी से अधिक दूर विलय कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जारी नए नियम के तहत प्राथमिक विद्यालय सद्धोपुर को मूल रुप में बहाल किए जाने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्राम प्रधान ने शासन और विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को विद्यालय वापस आने पर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के विद्यालय आने पर आचार्य घरभरन पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजा पाठ करते हुए शंखनाद कर तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया।
ग्राम प्रधान देवंती देवी ने कहा कि हमारे ग्राम पंचायत में एक ही विद्यालय था। बच्चों को पढ़ने के लिए काफी दिक्कतें होती थी समस्या को देखते हुए बार-बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था।
इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि भाजपा स्वर्ण सिंह सोनू, चीनी मिल के डायरेक्टर सर्वजीत सिंह, ग्राम प्रधान ओटनी प्रमोद यादव, बलिराम चौहान, दुर्गविजय राजभर, शिवबचन राजभर आदि शामिल थे।

इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि एक दूसरे विद्यालय की दूरी एक किलोमीटर से अधिक होने और ग्राम पंचायत में एक ही विद्यालय होने के कारण के कारण सद्धोपुर प्राथमिक विद्यालय का विलय रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed