फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mercury reached 44 degrees, people suffering from heat

Mau News: पारा पहुंचा 44 डिग्री , गर्मी से बेहाल रहे लोग

Wed, 14 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 44 degrees, people suffering from heat
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर के समय तेज धूप तथा लू से लोगों का हाल बेहाल रहा। प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी होने पर घर से बाहर निकल भी रहे हैं तो कैप, गमछा के साथ निकल रहे हैं। वहीं महिलाएं चेहरे को ढककर निकल रही हैं। इसके चलते नगर सहित प्रमुख बाजारों में दोपहर के समय कम लोग नजर आए ।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गर्मी का कहर जारी है। सुबह नौ बजे ही सूरज की तपिश इतनी अधिक हो गई थी कि बाहर निकलना मुश्किल था। दोपहर में बाजार सुनसान नजर आए। जून महीने के दूसरे हफ्ते में पहली बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंचा है। वहीं न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। रोजमर्रा के काम करने वाले भी दोपहर में पेड़ के पास छाया देखकर आराम करते नजर आए। बाजारों में गन्ने के जूस, नींबू पानी, बेल का शर्बत आदि की दुकानों पर शीतल पेय का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए। मंगलवार को दोपहर के हालात ऐसे थे कि बाजार सुनसान हो गया। वहीं किसान भी परेशान हैं। किसानों की माने तो अगर जल्द ही मानसून नहीं आया तो धान की नर्सरी के विकास पर विपरीत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढुआगोदाम क्षेत्र के किसान रामसकल प्रसाद, रामलाल, श्रीकांत यादव, सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि 15 जून के बाद बरसात की संभावना रहती है। तेज धूप देखकर उम्मीद नजर नहीं आ रही है। प्री मानसून की अगर अच्छी बरसात होगी तभी फसलों को फायदा होगा। इस समय गर्मी इतनी अधिक है कि खेत में काम करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed