फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Merchants excited due to good business

अच्छा कारोबार होने से व्यापारी उत्साहित

Sun, 20 Mar 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Merchants excited due to good business
मऊ। लगभग दो साल बाद होली पर्व पर अच्छा कारोबार होने से व्यापारी खासे उत्साहित हैं। अब लगन, और नवरात्र पर अच्छा कारोबार होने की संभावना से उनमें उत्साह चरम पर है। होली पर जिले में रंग, गुलाल, पिचकारी, कपड़ा सहित विभिन्न कारोबार में लगभग 50 प्रतिशत का उछाल आया है। कोरोना संक्रमण के चलते दो साल तक सहादतपुरा, मुंशीपुरा, रौजा, सदर बाजार, भीटी सहित जिले के मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में कारोबारियों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा। इस वर्ष होली को लेकर बाजार में 50 प्रतिशत का उछाल आया तो कारोबारियों का खुश होना लाजिमी है। कारोबारियों की माने तो कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद त्योहार में खरीदारी को लेाकर सभी लेाग उत्साह से भरे रहे और खरीदारी की। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बर्नवाल ने बताया कि संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद होली पर सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी का सिलसिला रहा। बिक्री भी अच्छी रही और खरीदार भी उमड़े। यही स्थिति रही तो नवरात्र, लगन में कारोबार और बेहतर होगा। जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने बताया कि दो साल जो भी त्योहार पड़े, सब संक्रमण की भेंट रहे। मगर, इस बार कारोबार अच्छा हुआ है। साड़ी कारोबारी सुरेश कल्यानिया ने बताया कि होली पर्व पर कारोबार पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed