फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mention the amount to be received from village panchayats from wallpapering: Upendra Tiwari

वालपेंटिंग से ग्राम पंचायतों का मिलने वाली राशि का करें उल्लेख: उपेंद्र तिवारी

Sat, 21 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mention the amount to be received from village panchayats from wallpapering: Upendra Tiwari
मऊ। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें मंत्री जी द्वारा गांव-गांव में खेल मैदान स्टेडियम बनाने की मुख्यमंत्री की योजना का जिक्र किया। साथ ही समस्त अधिकारियों से जानकारी लेकर कार्य कराने का निर्देश दिया। इस मंत्री ने तीन लाख से ऊपर भुगतान करने वाले ग्राम पंचायतों की जांच कराने का निर्देश दिया। साथ ही वॉलपेंटिंग के माध्यम से ग्राम पंचायतों को मिलने वाली राशि का उल्लेख कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने थाना, अस्पताल, ब्लॉक एवं तहसील को जनता को सुविधा पहुंचाने वाला प्रमुख संस्थान बताया। इसको निरंतर सक्रिय रखने के निर्देश दिया। इस अवसर पर मंत्री ने युवक मंगल दल, युवती मंगल दल का हर ग्राम स्तर पर गठन का निर्देश दिया। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से खेल सामग्री ब्लॉक स्तर पर वितरण करने का भी निर्देश दिया। इसी क्रम में हर ब्लॉक में 15-20 ओपन जिम बनवाने के लिए एड़ीओ पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया। मंत्री ने गांव में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में बिजली की व्यवस्था में काफी गड़बड़ी मिलने पर इसको सुधारने का सख्त निर्देश दिया। इस अवसर पर मंत्री ने निर्देश दिया कि जनपद के समस्त सामुदायिक शौचालय एवं अस्पताल में सभी दवाओं की उपलब्धता शत प्रतिशत होनी चाहिए। किसी भी मरीज को बेवजह कोई डॉक्टर परेशान न करें। किसी प्रकार की शिकायत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जिला अधिकारी अमित सिंह बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रवीण गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, परिजना निदेशक, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed