फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Memorandum submitted to the Minister of State for Railways

रेल राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Jan 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 17 Jan 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Minister of State for Railways
 इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग के परिवर्तन को लेकर व्यापार मंडल और भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। कहा गया है कि ब्रिटिश हुकूमत में बना दोहरीघाट रेलवे स्टेशन खंडहर में तब्दील होकर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। आजादी के बाद से पहली बार भाजपा ने घोसी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। यहां के लोग आमान परिवर्तन का सपना संजोए हुए हैं। बदहाल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कर यहां बुनियादी सुविधाएं बहाल की जाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में आमान परिवर्तन के लिए धरना प्रदर्शन करते थे आज केंद्र में भाजपा की सरकार है ऐसे में हम लोगों के संघर्षों को मुकाम देने की जरूरत है। रेल राज्य मंत्री ने आमान परिवर्तन का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय कुमार बंटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed