मऊ। आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी में शामिल कराने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष बलिराम चंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी आयोजित करने का निर्णय स्वागतयोग्य कदम है।योजना के तहत तहत एक ओर विभाग के विशेष शिक्षकों, एजुकेटर्स को शामिल किया गया है। दूसरी तरफ से परिषदीय विद्यालयों में लगभग 26 वर्षो से लगातार पूरी निष्ठा से अध्यापन कर रहे शिक्षामित्रों को इस परीक्षा में पूरी तरह से वंचित रखा गया है। विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा की कार्ययोजना एवं नियमावली में संशोधन कर विशेष शिक्षकों के साथ लगभग 26 वर्षो से कार्यरत शिक्षामित्रों को भी अनिवार्य रुप से शामिल किया जाए।
इसी क्रम में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जयंत राय ने कहा कि शिक्षामित्र स्थानांतरण समायोजन के शासनादेश का पालन करते हुए शीघ्र स्थानांतरण किया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में राकेश कुमार राय, महेंद्र यादव, कमलेंद्र कुमार, देवेश चंद्र राय, लल्लन, सुरेंद्र यादव,कन्हैया आदि शामिल रहे।