फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Members of the Sahu community stage a sit-in at the temple after the Shravani Puja is stopped.

Mau News: श्रावणी पूजा रोकने पर मंदिर में धरने पर बैठे साहू समाज के लोग

Sun, 23 Aug 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Members of the Sahu community stage a sit-in at the temple after the Shravani Puja is stopped.
कोपागंज राधा कृष्ण मंदिर में धरने पर बैठे लोग।संवाद
कोपागंज। थाना परिसर के पीछे स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को श्रावणी पूजा और भंडारे के आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। तहसीलदार के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने मंदिर पहुंचकर पूजा और भंडारे का कार्यक्रम रुकवा दिया। इससे नाराज साहू समाज के श्रद्धालु मंदिर परिसर में ही धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद तहसीलदार सदर अरविंद तिवारी मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं से वार्ता के बाद पूजा-अर्चना शुरू कराई।
विज्ञापन

साहू समाज के लोग हर वर्ष की तरह शनिवार को मंदिर में श्रावणी पूजा और भंडारे के आयोजन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अयोध्या पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और तहसीलदार के आदेश का हवाला देते हुए पूजा और भंडारे का आयोजन रोकवा दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई और वे मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

साहू समाज के लोगों का कहना है कि मंदिर में लंबे समय से श्रावणी पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इसमें साहू समाज के साथ विभिन्न वर्गों के लोग भी शामिल होकर पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान दुर्गेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। तहसीलदार अरविंद तिवारी ने बताया कि मंदिर के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच मुकदमा विचाराधीन है। मौके पर पहुंचकर पूजा शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मंदिर के स्वामित्व को लेकर अयोध्या पांडेय और साहू समाज के बीच न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। पूजा रोके जाने की सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद तहसीलदार सदर अरविंद तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत की। इसके बाद उनके निर्देश पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू कराई गई और श्रावणी पूजा का कार्यक्रम आगे बढ़ा।

कोपागंज राधा कृष्ण मंदिर में धरने पर बैठे लोग।संवाद

कोपागंज राधा कृष्ण मंदिर में धरने पर बैठे लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed