फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Medicine

आईडी, मोबाईल नंबर बताते ही टीबी रोगियों को मिलेगी दवा

Fri, 24 Apr 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Medicine
मऊ। लॉकडाउन में टीबी मरीजों के इलाज को निर्बाध रूप से जारी रखने के जरुरी निर्देश शासन ने जारी किया है। इसके लिए टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा आपूर्ति उपलब्ध कराने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है। बताते चले कि वर्तमान में जिले में 2500 टीबी के मरीज है। जिनका उपचार राजकीय टीबी क्लीनिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाने बताया कि लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए सभी क्षय रोगियों को एक-एक महीने की दवा दी जा ही है। दवा का सेवन सुनिश्चित करने और दवा के एडवर्स ड्रग रिएक्शन पर नजर रखने के लिए निरंतर फोन कॉल/व्हाट्सएप/वीडियो कॉल के जरिये संपर्क भी रखने के साथ क्षय रोगियों को फालो-अप किया जा रहा है। जिले का कोई भी मरीज अपने किसी भी निकटतम सेंटरों पर पहुच कर केवल अपनी आईडी डिटेल व मोबाईल नंबर नोट करा कर दवा प्राप्त कर सकता है। साथ ही टीबी मरीजों के खाते में प्रति माह 500 रुपये की राशि भी भेजी जा रही है। बताया कि एक टीम द्वारा टीबी मरीजों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए उसका लक्षण तथा बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने और बहुत जरुरी होने पर निकलने के दौरान मास्क का प्रयोग तथा समय समय पर हैंडवाश करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed