फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Medicine administered to over 30,000 children in three days.

Mau News: तीन दिन में 30 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गई दवा

Tue, 30 Jun 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Medicine administered to over 30,000 children in three days.
कोपागंज कस्बा में पल्स पोलियो की खुराक पिलाने पहुंची टीम।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत क्षेत्र में नौनिहालों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का अभियान तेजी से चल रहा है। अभियान के दौरान कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रामबदन ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अब तक अभियान के तहत 30 हजार से अधिक बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर बच्चों को चिह्नित कर दवा पिला रही हैं, ताकि कोई भी घर छूट न जाए।
विज्ञापन

उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। इसके लिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को दवा जरूर पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुल 165 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा चार ट्रांजिट टीमें सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों को दवा पिला रही हैं, जबकि दो मोबाइल टीमें घुमंतू परिवारों और ऐसे लोगों के बच्चों को चिह्नित कर दवा पिला रही हैं।

अभियान के पहले दिन रविवार को 20,381 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि वे लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed