फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   medicen

कमीशनखोरी या डाक्टर की लापरवाही, एक्सपायर हो गई एंटीडे इंजेक्शन

Thu, 22 Oct 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
medicen
जिला महिला अस्पताल में एक्सपायर हो गया गर्भवस्था में लगने वाला इंजेक्शन एंटी डे। - फोटो : MAU
मऊ। सरकारी अस्पतालों में ऐसे तो आए दिन दवाओं के न होने से मरीज-चिकित्सकों के बीच विवाद होने की घटनाएं होती रहती है। लेकिन जिला महिला अस्पताल में दूसरा मामला ही प्रकाश में आया है। गर्भावस्था के दौरान लगने वाला एंटी-डी इंजेक्शन का बड़ा स्टॉक प्रयोग न होने से एक्सपायर हो गया। चौकाने वाली बात है कि इस दौरान कई मरीजों को इस इंजेक्शन की जरुरत पड़ी, लेकिन चिकित्सकों ने अपनी कमीशनखोरी के चलते इंजेक्शन को अस्पताल से लगवाने के बजाए बाहर से मंगवाया। फलस्वरूप अस्पताल के स्टोर में रखा एंटीडे इजेक्शन एक्सपायर हो गया। एक्सपायर एक इजेक्शन की कीमत 2800 रुपये है, इस हिसाब से लाखों का इंजेक्शन प्रयोग न होने से खराब हो गया। गरीब तथा मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों के महिलाओं तथा गर्भवती महिलाओं के किफायती और बेहतर इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल ही आखिरी उम्मीद का सहारा होता है। खासतौर पर जब यहां की सीएमएस खुद एक बड़ी प्रतिष्ठित गायनी विशेषज्ञ है। इसके अलावा सुविधा और संसाधनों से जिला महिला अस्पताल लबरेज है। यहां चार गायनी, एक संविदा मेडिकल अफसर, दो बेहोशी के डाक्टर, अत्याधुनिक ओटी और सर्व सुविधा संपन्न नवीन भवन है। इसके बाद भी अगर जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को बाहर से दवा लेना पड़े तो निश्चित रूप से अस्पताल प्रबंधन तथा चिकित्सकों की लापरवाही उजागर होती है। ऐसा नहीं है कि अस्पताल के स्टोर में दवाईंयों की कमी है, लेकिन सीएमएस को छोड़कर अधिकांश चिकित्सकों के बाहर से दवा लिखना आम है। बुधवार को अमर उजाला की जांच में एंटी-डे इंजेक्शन का एक स्टॉक एक्सपायर मिला था। यह इंजेक्शन 247 से अधिक हैं। कीमत की बात करे तो 2800 सौ रुपये का इंजेक्शन है, जो अस्पताल में नि:शुल्क लगता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में एंटीबायटिक दवाएं भी एक्सपायर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed