{"_id":"60e884e98ebc3e701742f5f2","slug":"medical-facilities-remained-closed-in-government-hospitals-for-two-hours-due-to-transfer-policy-mau-news-vns599549638","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानातरण नीति को लेकर सरकारी अस्पतालों में दो घंटे बंद रहा चिकित्सीय सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानातरण नीति को लेकर सरकारी अस्पतालों में दो घंटे बंद रहा चिकित्सीय सुविधाएं
विज्ञापन
मऊ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवारत चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्थानांतरण करने को लेकर शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में दो घंटे तक सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। दो घंटे तक चले कार्य बहिष्कार के चलते उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर अपनी मांगों को लेकर अड़े स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार को भी दो घंटे की सांकेतिक कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार की सुबह आठ बजे डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरनाथ राय, मंत्री अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार किया गया। इसी क्रम में महिला जिला अस्पताल में सुनील चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। इसी तरह से टीबी क्लीनिक तथा जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी सहित 48 से अस्पतालों में कार्य बहिष्कार किया गया। इस दौरान सुबह दो घंटे की ओपीडी प्रभावित रही।
जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरनाथ राय ने कहा कि कार्य बहिष्कार से जनमानस को जो कष्ट हुआ, उसका खेद है, लेकिन कुछ शासन के पदाधिकारियों की हठधर्मिता के वजह से आंदोलन करने को बाध्य है। मंत्री अखिलेश पांडेय ने कहा कि अनावश्यक स्थानांतरण, डीए तथा अन्य देयकों का भुगतान के दूसरे लंबित मामलों का निराकरण न होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। बताया कि विरोध के क्रम में शनिवार को भी दूसरे दिन दो घंटे की ओपीडी का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही 12 जुलाई को स्वास्थ्य भवन लखनऊ का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर दिग्विजय राय, अखिलेश त्रिपाठी, सुमित पांडेय, सुनिल राय, शैला देवी, वीणा राय, भानू प्रताप, सत्यवान राम, भुनेश्वर प्रसाद, सतीश कुमार, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।