फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mayor-EO inspected the night shelters

नपाध्यक्ष-ईओ ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

Sun, 09 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mayor-EO inspected the night shelters
मऊ। शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार की रात पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी तथा अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार समेत पालिका के अन्य अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में स्थापित रैन बसेरो का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मिर्जाहादीपुरा, सदर चैक, रोडवेज, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, फातिमा हास्पिटल, ब्रहम्स्थान, भीटी चैक, डोमनपुरा, इमामगंज आदि क्षेत्रों का रात्रि करीब 10. 30 बजे भ्रमण कर रिक्शा चालकों, मजदूरों समेत अन्य जरुरतमंदो को कंबल वितरित किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यात्रियों को ठण्ड से राहत पहुँचाने के लिये शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गयी है। बोले कि सहादतपुरा बस स्टैण्ड, जिला चिकित्सालय व ब्रम्हस्थान में आश्रय गृह भी खोले गये हैं, जहां पर पालिका द्वारा यात्रियों के ठहरने की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उन्होने जिला चिकित्सालय व ब्रम्हस्थान में आश्रय गृह के निरीक्षण के दौरान उक्त रैन बसेरों में लगे कर्मचारियों को उपस्थित रहने तथा व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकरी दिनेश कुमार, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, सभासद प्रतिनिधि नसीम अख्तर, सालिम अंसारी, अबू अंसारी, धर्मेन्द्र गुप्ता, अमीर फैसल आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed