{"_id":"5ea1cad98ebc3e909664f9c2","slug":"mau-test-report-of-the-family-of-positive-corona-patient-came-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ : कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवारीजन की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवारीजन की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
Thu, 23 Apr 2020 10:36 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: विचित्र सिंह
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
मऊ जिले के कोपागंज नगर पंचायत के दोस्तपुरा मुहल्ले में बीते रविवार को देवबंद सहारनपुर से आए युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उनके माता पिता और पांच भाई-बहनों को क्वारंटीन कर जांच के लिए नमूना भेजा गया था। सोमवार को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट चौथे दिन बृहस्पतिवार को निगेटिव आई।
विज्ञापन
बता दें कि मरीज के परिवारीजन के साथ उसके आसपास रहने वाले 12 लोंगो का भी सैंपल भेजा गया था। बृहस्पतिवार की शाम को संदिग्धों के साथ पड़ोसियों की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। सभी नमूने की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन