फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: Spokesperson dies after being hit by train while crossing railway gate, family members cry in bad conditi

Mau: रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से प्रवक्ता की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 28 Nov 2023 01:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 28 Nov 2023 01:47 PM IST
सार

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भांटीखुर्द गांव निवासी अनिल सिंह (50) पुत्र वकील सिंह चिरैयाकोट कस्बा के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता थे।

विज्ञापन
Mau: Spokesperson dies after being hit by train while crossing railway gate, family members cry in bad conditi
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुहम्मदाबाद गोहना में स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास रेल ट्रैक पार करते समय आजमगढ़ कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार को सुबह नौ बजे इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान कर परिजन को जानकारी दी गई। प्रवक्ता की मौत के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भांटीखुर्द गांव निवासी अनिल सिंह (50) पुत्र वकील सिंह चिरैयाकोट कस्बा के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता थे। वह मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा मैं मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। रोज की भांति वह सुबह 9 बजे कालेज जाने के लिए निकले थे। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के सामने चिरैयाकोट जाने वाले गाड़ियों का स्टैंड है। सामने चिरैयाकोट के लिए जाने वाली बस को जाता देखकर अनिल सिंह तेजी से क्रॉसिंग पार करने के प्रयास में वहां लगे तार में उलझकर ट्रैक पर गिर गए। इसी बीच आजमगढ़ से कोलकाता जाने वाली ट्रेन की चपेट में जाकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना जी जानकारी होने पर जीआरपी भी पहुंच गई। प्रवक्ता के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान की गई। स्थानीय लोगों द्वारा उनके परिजन को जानकारी दी गई। सूचना के बाद रोते बिलखते परिजन भी वहां पर पहुंंच गए। 
विज्ञापन

मृतक अनिल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता थे। वह काफी मिलनसार और कुशल व्यवहार वाले व्यक्ति थे। अनिल सिंह अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। प्रवक्ता के आकस्मिक मृत्यु की जानकारी पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शोकसभा के बाद कॉलेज बंद कर दिया गया। जीआरपी ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed