फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: Scheduled Caste head will be made for the first time in 16 villages in Ratanpura block

मऊः रतनपुरा ब्लाक में 16 गांव में पहली बार बनेंगे अनुसूचित जाति के प्रधान

Wed, 10 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mau: Scheduled Caste head will be made for the first time in 16 villages in Ratanpura block
मऊ जनपद के रतनपुरा ब्लाक के 16 गांव में अनुसूचित जाति के लोग पहली बार प्रधान बनेंगे, ब्लॉक में महिलाओं के लिए 27 महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के आरक्षण नियमों में बदलाव के कारण इस बार रतनपुरा ब्लाक के 16 गांव ऐसे हैं जिनमें पहली बार अनुसूचित जाति के लोग ग्राम प्रधान बन पाएंगे। इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए 6 ग्राम पंचायतें और अनुसूचित जाति के लिए 10 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के 77 ग्राम पंचायतों में वर्ष 1995 से अब तक 29 गांव में अनुसूचित जाति के व्यक्ति प्रधान नहीं बन पाये थे , लेकिन इस बार आरक्षण नियमों में बदलाव होने के कारण जारी किए गए आरक्षण सूची में इस बार इटैली, उमरपुर, खरार गाड़ी, छिछोर, करौंदी, छतरपुर ,दतौडा, पहसा, नसीराबाद कला, बिलौंझा, मखना, मुस्तफाबाद, मलपुर लोहराई, समनपुरा, सम्हरूआ, सहुआरी में इस बार अनुसूचित जाति के लोग ग्राम प्रधान बनेंगे ।
विज्ञापन

कंसों और मोहम्मदपुर बड़हिया गांव में इस बार अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति ग्राम प्रधान बन सकेगा। रतनपुरा ब्लाक में पिछडी महिला के लिए 6 सीट जबकि महिला वर्ग के लिए 12 सीट आवंटित हुई है। इस तरह रतनपुरा ब्लाक मे कुल 77 सीट के सापेक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ी जाति एवं महिला सीट को मिलाकर 27 महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई है । जबकि अनारक्षित वर्ग के लिए 26 सीटें आरक्षित हैं अब सभी की निगाहें निस्तारण पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed