फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau resident 12th student Dead body found in Ghazipur who missing from four days injury marks at many places

चार दिन से लापता मऊ निवासी 12वीं के छात्र का शव गाजीपुर में मिला, कई जगह चोट के निशान

Wed, 16 Jun 2021 07:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Jun 2021 07:47 PM IST
सार

मऊ जिले के नगवा गांव निवासी 12वीं के छात्र आकाश साहनी का शव गाजीपुर में तमसा नदी में उतराया मिला। वह चार दिन से लापता था। मृत छात्र पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के तीसरे नंबर के भाई राधेश्याम की शादी अभी पिछले महीने 27 मई को हुई थी। 

विज्ञापन
Mau resident 12th student Dead body found in Ghazipur who missing from four days  injury marks at many places
12वीं के छात्र का शव तमसा नदी में उतराया मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिला निवासी 12वीं के छात्र का शव बुधवार को गाजीपुर जिले के अवरापुर गांव में तमसा नदी में उतराया मिला। वह चार दिन से अपने घर से गायब था। छात्र की मौत की सूचना मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया। युवक के शव को हलधरपुर पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई। जहां से शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त हलधरपुर थाना क्षेत्र के नगवा ग्राम पंचायत निवासी आकाश साहनी (18) पुत्र झिलमिट के रूप में हुई। बीते 13 जून रविवार की शाम उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। जिस पर वह बात करते हुए साइकिल से ढैंचा चट्टी पहुंचा था। देर शाम जब आकाश अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन उसकी तलाश में जुटे, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


दो दिन तक काफी मशक्कत के बाद युवक का कोई पता नहीं मिलने पर मायूस परिजनों ने बीते मंगलवार को हलधरपुर थाने में युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, बुधवार की सुबह गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के अवरापुर गांव स्थित तमसा नदी में स्नान करते समय एक युवक का शव नदी में उतराया हुआ मिला। इसकी सूचना स्थानीय साधु ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर गांव के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। संयोग से मृत युवक की रिश्तेदारी भी अवरापुर बस्ती में है। जहां शव मिलने के बाद पहुंचे उसके रिश्तेदारों ने युवक की शिनाख्त की। कासिमाबाद पुलिस ने मृतक के गुमशुदगी की रिपोर्ट हलधरपुर थाने में दर्ज होने के नाते उसने हलधरपुर पुलिस को आगे की कार्यवाही करने हेतु कहा।

इधर, सूचना के बाद रतनपुरा आउटपोस्ट पुलिस चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र आवश्यक कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम हेतु मऊ जनपद मुख्यालय भेज दिया गया। हलधरपुर एसओ निहार नंदन का कहना है कि मृतक की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज था, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

मृत युवक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के तीसरे नंबर के भाई राधेश्याम की शादी अभी पिछले महीने 27 मई को हुई थी। आकाश साहनी की आकस्मिक मौत ने पूरे परिवार को विचलित कर दिया। मृतक के पिता झिलमिल साहनी, माता कौशल्या देवी तथा भाइयों का रोते-रोते बुरा हाल है। सभी का कहना है कि युवक काफी मिलनसार और सीधे साधे स्वभाव का था। वहीं मृतक के शरीर, गले पर चोट के निशान, बाहर की तरफ निकली जीभ को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed