{"_id":"60c9a9318ebc3e29ff3f98e1","slug":"mau-police-went-banda-to-execute-warrant-b-for-mukhtar-ansari-accused-of-misusing-mla-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि का दुरुपयोग करने का आरोप, वारंट बी तामील कराने मऊ पुलिस बांदा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि का दुरुपयोग करने का आरोप, वारंट बी तामील कराने मऊ पुलिस बांदा रवाना
Wed, 16 Jun 2021 01:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:03 PM IST
सार
मुख्तार अंसारी को वारंट बी तामील कराने के लिए मऊ पुलिस मंगलवार रवाना हो गई। विधायक निधि के दुरुपयोग मामले में मुख्तार सहित पांच पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि का दुरुपयोग करने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में आरोपी मऊ जिले के सदर विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के विरुद्ध कोर्ट से जारी वारंट वी तामील कराने के लिए शहर कोतवाली पुलिस मंगलवार को बांदा रवाना हो गई। सरवां में स्थित एक विद्यालय को विधायक निधि देने के मामले में मुख्तार सहित पांच लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
परदहां ब्लॉक के सरवा में स्थित एक विद्यालय को विधायक मुख्तार अंसारी ने अपनी निधि से धन दिया था। इस मामले में विभागीय जांच में सामने आया कि विद्यालय का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की भूमि पर बना है। इस मामले में तत्कालीन प्रधान बैजनाथ यादव, उनकी पत्नी, संजय सागर, आनंद यादव और विधायक मुख्तार अंसारी के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
इस मामले में विधायक मुख्तार अंसारी के विरुद्ध अदालत की ओर से वारंट वी जारी किया गया है। वारंट तामील कराने के लिए पुलिस की एक टीम बांदा जेल के लिए रवाना हो गई। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा कारणों से इस मामले में विस्तृत जानकारी देना उचित नहीं है।
विज्ञापन