{"_id":"604cf1668ebc3ec4965b298e","slug":"mau-police-registered-a-report-of-the-assault-on-the-court-s-order-mau-news-vns579716847","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की मारपीट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की मारपीट की रिपोर्ट
विज्ञापन
मऊ/घोसी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। दर्ज मामले में पीड़ित ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों को नामजद किया। उन लोगों पर जबरी खेत की जमीन पर मेढ चढ़ाने और मना करने पर मारने पीटने का आरोप लगाया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के परवेजपुर गांव निवासी शिवकुमार यादव पुत्र देवेंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी बोई गई गेंहू की फसल को बीते 29 नवंबर 2020 की सुबह पट्टीदारों ने ट्रैक्टर से जोतकर खेत को अपने खेत में मिला लिया।
जब उसने इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसकी पिटाई की। इस दौरान बीच बचाव करने आई मां लाची देवी और पत्नी सुनीता को भी मनबढ़ों ने घायल किया था। मनबढ़ों की पिटाई से उसकी मां का पैर टूट गया था। घटना की सूचना देने के बाद भी घोसी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर वह कोर्ट की शरण लिया। कोर्ट के आदेेश पर पुलिस ने शनिवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज की। दर्ज मामले में पीड़ित ने विनोद, प्रमोद पुत्रगण शोभा, शोभा पुत्र चौथी ,सोनमती पत्नी शोभा, रंजना एव अंजनी पुत्रियां शोभा को नामजद किया है।