{"_id":"694d7c8e291021020e03c766","slug":"mau-police-arrested-a-man-carrying-a-reward-of-rs-50000-from-maharashtra-mau-news-c-295-1-mau1002-138316-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ पुलिस ने महाराष्ट्र से 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ पुलिस ने महाराष्ट्र से 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मऊ पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे पहुंचकर 24 दिसंबर को 50 हजार के इनामी आदम को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2024 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
इसके आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही थीं।
सूचना मिली कि गोंडा जनपद के खोडारे थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव निवासी आदम अपने पिता के साथ पुणे के लोनावला में छिपकर रहता है। जानकारी मिलने पर टीम लोनावला के लिए रवाना हो गई थी।
विज्ञापन
उसे लोनावला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उसका चचेरा ननिहाल मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में है, जहां वो आता जाता रहता था।
वर्ष 2024 में नाबालिग से दुष्कर्म कर भाग गया। तभी से इसकी तलाश की जा रही है। इसके विरुद्ध पुणे में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लगभग 15 साल पहले आदम पिता के साथ मुंबई चला गया था।
2012 में हत्या के मामले में पहली बार दर्ज हुई थी प्राथमिकी
आदम के विरुद्ध वर्ष 2012 में पुणे के कांदीवली थाना में हत्या के मामले में पहली बार प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कांदीवली थाना में 15 और एक मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में दर्ज है। कांदीवली थाना में ही वर्ष 2014 में एक, 2015 में दो 2018 में दो, 2019 में तीन, 2021 में चार, 2022 से 2024 तक हर साल एक एक मामले दर्ज हुए थे।