फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ganja Worth ₹3 Crore Seized from On-Duty Army Marked Truck in Mau One Smuggler Arrested

Mau News: ऑन ड्यूटी आर्मी लिखे ट्रक से तीन करोड़ का गांजा लेकर जा रहा था तस्कर, पुलिस और एसटीएफ टीम ने पकड़ा

Tue, 24 Jun 2025 11:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Jun 2025 11:30 AM IST
सार

Mau Ganja Smuggling Case: मऊ पुलिस व एसटीएफ की टीम ने तीन करोड़ रुपये कीमत का 12.50 क्विंटल गांजा बरामद किया है। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Ganja Worth ₹3 Crore Seized from On-Duty Army Marked Truck in Mau One Smuggler Arrested
बरामद गांजे की खेप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ganja Smuggling In Mau: एसटीएफ और शहर कोतवाली की पुलिस को बड़ी सफलता मिली। संयुक्त टीम ने ट्रक से 3.12 करोड़ रुपये कीमत का 12.50 क्विंटल गांजा तालिमुदीन इंटर कॉलेज के पास से पकड़ा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली कि एक ट्रक को आर्मी के ट्रक का रूप देकर गाजा की तस्करी करने की योजना तस्करों ने बनाई है। जिसके बाद मऊ पुलिस के साथ मिलकर एसटीएफ ने तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज के पास ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन से सुल्तानपुर जनपद के बेथरा कादरी थाना के गंगापुर भुलिया निवासी जर्नादन पांडेय को गिरफ्तार किया। तस्कर ने गांजे की खेप को छिपाने के लिए सेना के पदाधिकारी के नाम पर घरेलू सामान पर्ची चस्पा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

एक बार माल पहुंचाने के लिए 70 हजार देने की कही थी बात

इतना ही नहीं पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में गांजा का स्टॉक रखने के बाद उसके ऊपर से घरेलू सामान रखा गया था। संयुक्त टीम की पूछताछ में गांजा तस्कर व ट्रक चालक ने बताया कि बलिया जनपद के सुखपुरा निवासी छोटू ने असम में अलबरा नामक एक व्यक्ति से गांजा ट्रक में लोड कराया और लखनऊ में मुलाकात होने की बात कही। बताया कि असम से लखनऊ गांजा पहुंचाने पर प्रति चक्कर 70 हजार रुपये देने की बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed