फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news transformer

24 गांवों के ट्रांसफार्मर फुंके, अंधेरे में 20 हजार की आबादी

Sun, 27 Oct 2019 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
mau news transformer
मऊ। जनपद के 24 गांवों की करीब 20 हजार आबादी मौजूदा दौर में अंधेरे में डूबी हुई है। कारण है कि पिछले कई दिनों से इन गांवों में विभिन्न क्षमताओं के ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। बिजली विभाग ने इनके बदलने की भी जहमत तक नहीं उठाई। यह हालत तब है जबकि प्रदेश सरकार ट्रांसफार्मरों के फुंकने के बाद दो से तीन दिन में बदलने निर्देश दे रखी है, फिर भी विभाग उदासीन बना हुआ है। जिसके चलते यह वर्कशाप के बाहर मरम्मत के अभाव में धूल फांक रहे हैं प्रदेश सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से रखने के लिए 48 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने का निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को है। लेकिन यह निर्देश जिले में केवल कागजी साबित हो रहा है। इसकी बानगी मधुबन तहसील के नेवादा गोपाल में देखने को मिल रही है, जहां 2500 आबादी के लिए लगा 63 केवी,10 केवी तथा 25 केवी का तीन ट्रांसफार्मर बीते एक माह से फुंका पड़ा हुआ है। इसी तरह से क्षेत्र के मुराडाड मनियार गांव में 2500 आबादी के लिए लगा दो 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 35 दिन से फुंका पड़ा है। वहीं 3000 हजार आबादी वाले तिघरा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंक ा पड़ा हुआ है। समस्या के बाबत नेवादा गोपालपुर के प्रधान अमित तिवारी, तिघरा के ग्राम प्रधान कुंवर श्याम नरायण सिंह का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर चुके हैं। शनिवार तक ट्रांसफार्मर न बदलने की सूरत में इन गांवों के ग्रामीणों को अंधेरे में दीपावली मनाने के विवश होंगे। वहीं रानीपुर ब्लॉक के पोरल गांव में नवापुरवा 63 केवी का ट्रांसफार्मर एक माह 14 दिन से फूंका पड़ा है। इससे 100 घर में 500 की आबादी प्रभावित है। हकाम गांव में 300 की आबादी 63 केवी के ट्रांसफार्मर 20 दिन से फुंक ने से बिजली आपूर्ति बाधित है। यहीं नहीं नगर के निजामुद्दीन स्थित बिजली विभाग के वर्कशाप में इन दिनों 50 से ज्यादा गांवों के ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हुए हैं। जिसमें 3 तो 100 केवी तथा 15 से ज्यादा 63 केवी के ट्रांसफार्मर फूंके पड़े हुए हैं। इस संबंध में वर्कशाप के एसडीओ मनोज मिश्रा का कहना है कि छोटे-बड़े को लेकर वर्कशाप में 30 ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। इनको दुरुस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही ठीक कर लिए जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed