मुहम्मदाबाद गोहना । क़स्बा के संत गणिनाथ राजकीय पीजी कालेज के शिक्षको और छात्रों के बीच अध्यन अध्यापन को लेकर विवाद के बाद हाथापाई हुई। इससे पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय के गेंट में ताला लगा दिया। इससे शिक्षकों को घंटो बाहर रहना पड़ा था। मामला गंभीर होने पर प्राचार्य ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान छात्र भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गए। हालांकि देर शाम तक मामले की रिपोर्ट जो दर्ज नहीं थी। लेकिन घटना को लेकर तनाव बरकरार था। संत गणिनाथ पीजी कालेज में गुरुवार को सुबह 10 बजे दर्जनों छात्र नेताओं ने महाविद्यालय का गेट बंद कर दिया। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य व कुछ प्राध्यापकों के 10 बजे के बाद कॉलेज गेट पर पहुंचने पर छात्रों ने उन्हें कालेज में देर से आने का कारण पूछते हुए अंदर जाने से रोक दिया। इस पर दोनों तरफ से वाद विवाद के साथ हाथापाई हुई। घंटो विवाद के बाद किसी तरह अध्यापक कालेज परिसर में जा सके। दोपहर बाद महाविद्यालय के प्राचार्य कुमार सतीश चंद्र ने कोतवाली मे तहरीर देकर आरोप लगाया कि महाविद्यालय के छात्र अभिषेक यादव, अजय यादव, दिनेश यादव, अभय यादव, अभिषेक तिवारी, प्रभुनाथ चैहान, पंकज यादव, आशुतोष यादव एवं संदीप यादव ने सुबह 9:45 बजे से 10:45 बजे तक महाविद्यालय का गेट बंद कर प्राचार्य एवं प्राध्यापकों को परिसर में प्रवेश नही करने दिया। सभी अध्यापक घंटो गेट पर खड़े रहे। बाद में दोपहर 1 बजे छात्रो ने प्राचार्य कार्यालय में आकर प्राचार्य व अन्य प्राध्यापकों के साथ अनर्गल कुतर्क करते हुए तेज आवाज मे बहस, हाथापाई, मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य करने मे बाधा उत्त्पन्न किया। दूसरी तरफ छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक यादव और अभिषेक तिवारी ने भी कोतवाली मे तहरीर देकर प्राचार्य पर समस्याओ का निवारण करने के लिए अपने कार्यालय में बुलाकर मारने पीटने का आरोप लगाया है । दोनों तरफ से तहरीर मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी अजय त्रिपाठी महाविद्यालय में पहुचकर जाचं पडताल मे जुट गये। महाविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी की जांच करने में जुटे थे।