फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news seminar

पूर्वांचल के विकास को न्यू टेक्नोलॉजी जरुरी

Sun, 20 Oct 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
mau news seminar
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज सभागार में साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राए? - फोटो : MAU
मऊ। एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से नगर के डीसीएसके पीजी कालेज के सभागार में रविवार को साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वांचल के विकास के लिए न्यू टेकभनोलॉजी को जरूरी बताया गया। साथ ही इसमें इंटरनेट पर लोगो की बढ़ती निर्भरता और अज्ञान के कारण होने वाले नुकसान के साथ साथ इनसे बचने पर भी प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने कहा कि इंटरनेट का उपयोग स्वस्थ एवं सतर्क रूप से सकारात्मक दिशा में करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की जरुरत है। कहा कि यह एक तरह की सुरक्षा है जो कि इंटरनेट से जुड़े हुए सिस्टम के लिए होती है। आईटी एक्सपर्ट मुकेश राय ने कहा कि इस टेक्नोलॉजी के युग में लोगों को नई टेक्नोलॉजी आईओटी, क्लाउड कंप्यूटरिंग तथा साइबर सिक्योरिटी की जानकारी होना जरूरी है। अविश्वसनीय वेबसाइट, मोबाइल ऍप्स का उपयोग करने से बचें तथा अपडेट सॉफ्टवेयर, फायरवाल, विंडो डिफेंडर या एंटी वायरस का उपयोग करें। सोशल साइट पर खुद की ज्यादा जानकारी देने से बचें। क्योकि आज साइबर युग में चोर घर के बाहर नहीं सोशल साइट पर आपकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। कहा कि डेबिट क्रेडिट कार्ड की जानकारी ऑनलाइन सेव नकरें। यही इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य हैं। क्योकि आज साइबर युग मे चोर घर के बाहर नहीं सोशल साइट पर आपकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। डेबिट क्रेडिट कार्ड की जानकारी ऑनलाइन सेव न करें। यही इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य हैं। पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास एवं रोजगार के लिए न्यू टेक्नोलॉजी का उपयोग बहुत महत्वपूर्ण है। इस डॉ पंकज कुमार राय, अरुण त्रिपाठी, सुनील यादव, अनिल यादव, शादाब आलम, श्रीनाम, राजीव रंजन, मोहम्मद साजिद, आरिफ़ अजीज, भूपेंद्र पांडेय, दीनानाथ अमित आदि शामिल रहे। संचालन आसिफ कमाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed