फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news sellry

दो साल का बकाया वेतन दिए जाने की मांग

Thu, 25 Jul 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
mau news sellry
मऊ। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की विद्युत वितरण मंडल कमेटी की बैठक गुुरुवार को सहादतपुरा हाइडिल कालोनी स्थित शिव मंदिर पर हुई। जिसमें संविदा श्रमिको कि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते एटक के पूर्वांचल महामंत्री सूर्यदेव पांडेय ने ने कहा कि मंडल विद्युत प्रबंधन द्वारा श्रमिक समस्याओं के समाधान के प्रति उदासीनता बरती जा रही है। शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन को 30 से से ज्यादा आदेशों के साथ-साथ संगठन द्वारा लिखित एवं मौखिक रूप से मंडल विद्युत प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद संविदा श्रमिको की मूलभूत समस्याओ का समाधान संभव नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण संविदा श्रमिकों को 2017 से मार्च 2019 तक कई माह का वेतन भुगतान नहीं किया जा सका है। जिसके कारण संविदा श्रमिकों के समक्ष भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। ईपीएफ एंव ईएसआई मे भारी अनियमितता बरते जाने के कारण आज तक जनपद मे किसी भी संविदा श्रमिक को ईपीएफ एवं ईएसआई की किसी भी कल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो 29 जुलाई को मंडल कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सूर्यदेव पांडय, नागेंद्र कुमार, विजयकांत सिंह, इसरारूल हक, रामचंद पाल, दिवाकर मौर्या, छोटेलाल हेमंत, सुशील, अजीत मौर्या, कृष्णा सिंह, मनीष सिंह, राधेपाल, अंगद मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed