फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news samadhan divas

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Wed, 18 Sep 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news samadhan divas
घोसी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनते जिलाधिकारी ज्ञान प्रक - फोटो : MAU
घोसी। घोसी तहसील सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी व एसपी अनुराग आर्य की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कुल 70 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में पहुंचने से पूर्व जिलाधिकारी ने तहसील प्रांगण में बने कैंटीन के साथ अन्य कार्यालयों के निरीक्षण कर साफसफाई के साथ अन्य निर्देश दिया। इस अवसर पर कस्बा बाजर निवासी इमामुद्दीन ने शिकायत किया कि तहसील के पास आबकारी गोदाम के पास जलनिगम के पाइप के टूट जाने से पानी बर्बाद हो कर फैल रहा है। बड़ी बाजार घोसी निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत किया कि मेरे पट्टीदार सुभाष मुझे प्रधानमंत्री आवास को बनने नहीं दे रहे हैं। कल्याण पुर गांव के सुरेश ने शिकायत किया कि गांव के नन्हे, रविन्द्र, महेन्द्र गांव में खाद गढ्ढे पर अवैध कब्जा किये हुए है। पटखौली के विनोद यादव ने शिकायत किया कि माधोपुर गांव में प्रधान मनरेगा की गाइड लाइन के विपरीत जेसीबी से पोखरी की खुदाई करवा रहे हैं। पीडी से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। कस्बा घोसी निवासी राधेश्याम पाण्डेय ने शिकायत किया कि हमारे पड़ोसी में मकान के निर्माण में बाधा डाल रहे है। अमिला वार्ड 10 निवासी शंकर मौर्य ने शिकायत किया कि नगरीपार निवासी रामनारायण मेरी जमीन, आबादी को फर्जी तरीके से अपनी दिखा कर डूडा के कर्मचारियों की मिली भगत से प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति करा लिया है। मदीना के योगेंद्र ने शिकायत किया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में शौचालय जीर्णशीर्ण है। सामूहिक शौचालय बनाने की मांग किया। मिस्रौली बड़रावनिवासी रोशनजहाँ ने शिकायत किया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के सम्पर्क मार्ग पर कुछ लोगो ने अवैध कब्जा कर लिया। सभी शिकायती पत्रों को डीएम, एसपी ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द मौके पर जाकर निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही सभी को चेताया कि तय सीमा के बाद, बिना मौके पर गए, दोनो पक्षो को सुने निस्तारण की शिकायत मिलने पर कार्यवाही होगी। जिन मामलों में टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया गया है, उनके निस्तारण हेतु जल्द टीम गठन कर कार्यवाही हो। इस अवसर पर तहसीलदार हरिश्चंद्र त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव, डीडीओ विजय शंकर राय, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास जेएन श्रीवास्तव, बीएसए ओपी त्रिपाठी, बीडीओ विजय सिंह, पूर्ति निरीक्षक शरद सिंह, आबकारी निरीक्षक सुशील, कोतवाल परमानन्द मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, ईओ विनीत कुमार, बीडीओ बड़राव के साथ जलनिगम, सिचाई, पीडब्ल्यूडी आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed