फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news rain

बारिश से गिरे दो मकान, लाखों का नुकसान

Wed, 18 Sep 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
mau news rain
एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदूषण जाँच केंद्र पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : MAU
मधुबन। सोमवार से हो रही बारिश अब नुकसान दायक साबित होने लगी है, मंगलवार को जहां आकाशीय बिजली से जिले में तीन मौत हो गई। वहीं बुधवार को तहसील क्षेत्र के कुसंडा गांव में दो व्यक्तियों के कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गए। मकान गिरते देखकर घर में रहने वाले सदस्य आनन फानन में बाहर निकल गए, इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान गिरने से दो लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के कुसंडा गांव निवासी जामवंत मौर्य और अशोक मौर्य का अगल बगल में कच्चा मकान है। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से बुधवार को दोनों का कच्चा मकान दोपहर में अचानक भरभरा कर ढह गया। हादसे के समय मकान का बरजा गिरते देखकर दोनों घरों में रहने वाले सदस्य आनन फानन में घर से बाहर निकल आए जिससे मकान गिरने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन मकान गिरने से दोनों घरों में रखे दो लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सामान दबकर नष्ट हो गये। मंगलवार को सुबह से अपराह्न बाद तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके चलते जहां मौसम काफी सुहाना हो गया। वहीं मौसम के रुख से किसान के चेहरे खिल उठे। रुक-रुक हो रही बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी कामकाज करने तथा आफिसों में काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ी। बारिश के चलते जगह-जगह जलजमाव से लोगों को पानी से होकर जाना पड़ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित ग्रामीण इलाकों में गड्ढे में तब्दील सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा। मंगलवार को सुबह से अपराह्न बाद तक रुक-रुक हो रही बारिश होने से किसानों के चेहरे पर चमक देखते ही बन रही है। बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी आफिस तथा काम करने जाने वाले लोगों को उठानी पड़ी। नेशनल हाइवे के बढुआगोदाम, ताजोपुर, जिला अस्पताल, भीटी, मिर्जाहादीपुरा, सदर चौक, रौजा बाजार, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, भीटी अंधा मोड़, बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग सहित विभिन्न स्थलों पर कहीं जलजमाव तो कहीं कीचड़ होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मधुबन: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दूसरे दिन भी रूक रूक कर झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खरीफ की मुख्य फसल धान पानी के अभाव में पीले पड़ रहे थे। नहर में पानी नदारद रहने से किसान परेशान थे। ऐसे में बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। इस संबंध में क्षेत्र के राम सुधाकर यादव, कमलेश, यशबीर मल्ल, वकार अहमद, ज्ञान प्रकाश यादव लगातार दो दिनों से हो रही बारिश धान की फसल लिए संजीवनी साबित हो रही है। चिरैयाकोट : बाजार में पानी निकासी के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाया गया नाला जाम है। मूसलाधार बारिश से पानी सड़क से होकर लोगो के दूकानों और घरों में घुस रहा। ऐसे में लाखों की लागत से बनाई गई सड़क भी खराब हो रही। बाजार निवासी अभय गुप्ता, शिव प्रसाद, दयाशंकर, सूबेदार, बांकेलाल, पिंटू जायसवाल, रवींद्र, जय प्रकाश, मनोज, पारसनाथ का कहना है कि बरसात से स्थिति बेहद खराब हो गई है। ईओ मनोज कुमार का कहना है कि मौसम खुलते ही नाले की सफाई कराकर उसे ठीक करा दिया जाएगा।

बुधवार को झमाझम बारिश के बीच दिन में बाइक की लाइट जलाकर छाता लगाकर जाता बाइक सवार।

बुधवार को झमाझम बारिश के बीच दिन में बाइक की लाइट जलाकर छाता लगाकर जाता बाइक सवार।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed