फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news protest

मानदेय मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार

Sun, 20 Oct 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
mau news protest
मऊ। महिला जिला अस्पताल में एनएचएम के तहत तैनात संविदा चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दो माह के लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर गत दिवस सीएमएस को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए पत्र में कर्मचारियों ने लंबित मानदेय की मांग दीपावली त्यौहार को देखते हुए सोमवार तक भुगतान करने की मांग की। साथ ही चेताया कि मानदेय नहीं मिलने की स्थिति में वह 22 अक्तूबर से कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बताते चलें कि महिला जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधा के लिए एनएचएम द्वारा चार संविदा चिकित्सक और 25 से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती है। इन संविदा कर्मचारियों को बीते सितंबर माह तथा इस माह का मानदेय नहीं मिला है। बीते शनिवार को मानदेय की मांग को लेकर कर्मचारियों नेेे सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सोमवार तक मानदेय का भुगतान न करने की बात कही। सोमवार की शाम तक खाते में मानदेय नहीं आने पर 22 अक्तूबर यानि मंगलवार से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने एक स्वर में बताया कि मानदेय की मांग को लेकर कई बार सीएमएस तथा एनएचएम के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। उनके द्वारा हर बार जल्द ही भुगतान का आश्वासन तो दिया जाता हैं, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। बोले कि मानदेय न मिलने से दशहरा पर्व पर उन्हें आर्थिक परेशानियों के बीच गुजरना पड़ा, लेकिन अब दीपावली से पहले अपने हक लेकर रहेंगे, मानदेय न मिलने पर सभी कार्य बहिष्कार कर धरना- प्रदर्शन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में डॉ. कमाल अहमद, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. एस राय, महेंद्र सिंह, सुनिता तिवारी, क्षमा, प्रिया राय, अनिता, ममता यादव, अर्चना सिंह, रेखा यादव, रीमा, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed