फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news political

नागरिकता कानून को लेकर डरने की जरूरत नहीं

Sun, 29 Dec 2019 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
mau news political
दोहरीघाट मे भाजपा की कार्यशाला को संबोधित करते मंडल संयोजक विनय जायसवाल। - फोटो : MAU
दोहरीघाट। नागरिकता कानून को लेकर रविवार को भाजपा की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर किसी को डरने की जरूरत नहीं है। मुख्य अतिथि अर्बन सहकारी बैंक के चेयरमैन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि इस बिल से देश के किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं है इस कानून का असर विदेशी घुसपैठियों पर ही पड़ेगा। उन्होंने देशवासियों आह्वान किया कि किसी भी भ्रम में न पड़ें। ध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष राम अधीन पांडेय ने कहा कि नागरिकता से संबंधित यही बातें महात्मा गांधी और नेहरू जी ने भी कही थीं, लेकिन कांग्रेस सरकार उसे पूरा नहीं कर सकी। जबकि इस महत्वपूर्ण कानून को भाजपा सरकार ने लागू किया। मंडल संयोजक विनय जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा नहीं कर सकी और आज यह भ्रम फैला रही है। इस भ्रम से बचने की जरूरत है। इस अवसर पर मनोहर जायसवाल, विनय चौहान, राहुल दुबे, प्रेम चंद पटेल, विश्वनाथ चौहान, स्मिता चंद्र, मुन्ना चौहान, सुधांशु, मोहन पांडेय, गुलाब प्रजापति, रत्नेश पांडेय, अवधेश राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। घोसी : भाजपा अमिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यशाला में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गोरखपुर महानगर के प्रभारी सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि नागरिकता कानून देश के हित में है। इसमें किसी की नागरिकता जाने वाली नहीं है,बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान से धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिंदू ,बौद्ध ,जैन ,पारसी ,सिक्ख और ईसाई व्यक्तियों को नागरिकता प्रदान की जायेगी। मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि इसके प्रचार प्रसार करने के लिए एक से छ: जनवरी संयोजक अंगद सिंह के संयोजकत्व में संवाद कार्यक्रम होगा। सात से 13 जनवरी तक जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को पत्रक वितरित किया जायेगा। इसी तारीखों में जिला मुख्यालय पर दस हजार कार्यकर्ताओं का जागरण मार्च निकाला जायेगा। कार्यशाला में गिरिश नारायण राय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल,नागेंद्र सिंह,बिंदु सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उमेश सिंह, वीरेंद्र ,अवनीश पाठक ,संतोष सिंह, रामकेवल यादव ,राजन सिंह, मुनील कन्नौजिया, अनुराग सिंह, विवेक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed