फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau News: Police caught two thieves with six stolen bikes, CO made many revelations in the press conference

Mau News: चोरी की छह बाइक के साथ पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा, सीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए कई खुलासे

Wed, 04 Jan 2023 03:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 04 Jan 2023 03:23 PM IST
सार

सीओ सिटी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर सरायलंखसी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ बकवल मोड़ पर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस घेराबंदी के चलते पकड़े गए। जांच की तो बाइक का कोई दस्तावेज नहीं मिला।

विज्ञापन
Mau News: Police caught two thieves with six stolen bikes, CO made many revelations in the press conference
चोरी की छह बाइक के साथ पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल के चौथे दिन मंगलवार की देर रात सरायलंखसी पुलिस ने बकवल मोड़ से चोरी की छह बाइक के साथ दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी सरायलंखसी थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा ने दी। दोनों आरोपियों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर सरायलंखसी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ बकवल मोड़ पर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस घेराबंदी के चलते पकड़े गए। जांच की तो बाइक का कोई दस्तावेज नहीं मिला। पकड़ा गया युवक की पहचान गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के जमुवारी गांव निवासी अभिषेक उर्फ बबली पुत्र कुबेर प्रसाद के रूप में हुई। पूछताछ करने पर अभिषेक ने बताया कि गाड़ी चोरी की है जिसे मरदह थाना क्षेत्र से चुराया हुं और इसे लेकर अपने पार्टनर कोतवाली क्षेत्र के परदहां गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र कल्पनाथ राम को देने के लिए जा रहा था। बताया कि सोनू की नरई बांध के पास बाइक सर्विसिंग की दुकान है। अभिषेक ने बताया कि बाइक की चोरी कर में सोनू की दुकान पर दे देता है।अभिषेक की निशानदेही पर पुलिस ने अभिषेक के साथ नरई बांध स्थित सोनू की दुकान पर पहुंची जहां पर चोरी की अन्य पांच बाइक पुलिस ने बरामद किया।यहां से बरामद बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिले। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


शादी में मुलाकत, फिर बनी जोड़ी ने अपराध क्षेत्र में रखा कदम
पुलिस की पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसकी अभिषेक से दोस्ती छह माह पूर्व एक विवाह में हुई। दोनों वेटर का काम करते थे। यहां से हुई मुलाकात उनकी अच्छी दोस्ती में तब्दील हो गई। जिसके बाद सोनू ने बाइक सर्विसग का धंधा करना शुरू किया। जहां उसने अभिषेक को बाइक चोरी के बारे में बताया। जिसके बाद दोनों की जोड़ी चोरी की बाइक के अपराध में उतर गए और वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed