फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeating

मैडम! तहरीर के बाद भी दर्ज नहीं किया मुकदमा

Wed, 18 Sep 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
mau news meeating
नगर के बालनिकेतन स्थित डाक बंगले में महिला की समस्या सुनतीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस? - फोटो : MAU
मऊ। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में समीक्षा बैठक की। साथ ही महिलाओं की समस्याएं सुनीं। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अछार गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी मैनेजर विश्वकर्मा ने कहा कि छह जून 2018 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी, लेकिन आज तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। रमेश्वरी पत्नी केसर चैहान निवासी छपरा, प्रीति मिश्रा पत्नी अनुज चौबे निवासी सराय रघुनाथपुरा, बढ़ुआ गोदाम निवासी सुशीला पांडेय पत्नी सुनील तिवारी, सरफाराज अहमद पुत्र ऐजाज अहमद निवासी इंदारा, मंजू पत्नी अनील राजभर निवासी चकरा, अनीता राय पत्नी अनील राय निवासी सहरोज, जैबुननिशा पत्नी फिरोज निवासी नदवासराय हमीदपुर, शकुंतला उर्फ सपना यादव पुत्री मतीराम यादव निवासी तकिया सहबदला, ममता पत्नी गोलू निवासी ब्रह्मस्थान सहित 10 शिकायतें मिलीं। जनसुनवाई के दौरान दो मामलों का निपटारा किया गया। शेष मामलों के निस्तारण कार्यवाही के लिए संबंधित थानों को भेजा गया। बैठक में जेएन सचान नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबिल चंदा सिंह महिला थाना, पुष्पा सरोज महिला कास्टेबिल, सरोज देवी, ममता यादव, रजनीश मिश्र सीओ मोहम्मदाबाद, फुलवारी लाल सीओ सदर पेशी, उमाकांत यादव सीओ घोसी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed