फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news mauni amavasya

मौनी अमावस्या पर हजारों ने लगायी सरयू नदी में डुबकी

Fri, 24 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
mau news mauni amavasya
मौनी अमवस्या पर दोहरीघाट के सरयू नदी में स्नान करने के बाद दान पुण्य करती महिला श्रद्घालु। - फोटो : MAU
मऊ/दोहरीघाट। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को लोगों ने पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। गरीबों को दान कर पुण्य अर्जित किया। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। उधर, सुरक्षा को लेकर घाटों और कस्बे में पुलिस की तैनाती की गई थी। कस्बे के रामघाट और मातेश्वरी घाट पर हजारों नहाने वालों ने सरयू नदी में स्नान किया। मंदिरों में भी दर्शन पूजन के लिए लोग उमड़े रहे। रामघाट पर तो रात से ही स्नानार्थियों का आना शुरु हो गया था। भोर से ही स्नान का पर्व शुरू हो गया था जबकि रामघाट पर इस बार सबसे लंबाई में रेत आ जाने से घाट पर भीड़ का पता ही नहीं चल रहा था। रामघाट से लेकर पुल तक तथा मातेश्वरी धाम तक स्नान करने वालों की भीड़ जमा रही। महिलाओं ने स्नान करने के बाद गरीबों को दान पुण्य किया। घाटों पर गहरे पानी में न जाकर स्नान करने की मनाही होती रही। वहीँ घाट पर सुरक्षा के भी अच्छे इंतजाम देखे गये । पूरा कबा स्नानार्थियों से पटा रहा। उधर, घाटों के पास मेले जैसा माहौल रहा। यहां लगी अस्थायी दुकानों पर महिलाओं ने रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी भी की। जबकि घाट के आसपास और कस्बे में सुरक्षा को लेकर पुलिस की व्यापक तैनाती की गई थी। अधिकारी चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे रहे। वहीं घाट किनारे पुलिस ने लोगों से सावधानी पूर्वक स्नान करने की अपील की। साथ ही मौके पर गोताखारों को भी रखा गया था। ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर बचाव कार्य किया जा सके। लेकिन बिना किसी अनहोनी के अमावस्या का स्नान सकुशल संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed